कर रहा था कीटनाशक दवा का छिड़काव,जहर चढऩे से मौत

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते एक युवक की जहर चढऩे से दर्दनाक मौत हो गई। जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी मिली है कि वार्ड 31 के निवासी प्रमोद पुत्र बाबूलाल रेंगर अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान दवा का जहर उसकी नशों में चढ़ गया। जिसे बेहोशी की हालत में चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *