देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे में पुलिस ने विशेष गश्त व जांच के दौरान एक युवक के पास से अवैध देशी कट्टा व एक कारतूस जब्त किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को गश्त के दौरान नागौर रोड पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस मिला।इस पर आरोपी नोखागांव निवासी सुशील कुमार पुत्र सत्यनारायण ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का उसकी पत्नी से करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। इस कारण उसकी पत्नी पीहर नोखा में रहती है। उसे डराने के लिए देशी कट्टा लेकर वह उसके घर जाने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी से देशी कट्टा के बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Related Posts
रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 134 अवैध सिलेण्डर और रिफलिंग का सामान किया जब्त
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में रसद विभाग की ओर से…
नागर डेयरी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, व्यापारियों में मचा हड़कंप, देखे वीडियों
बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग की टीम त्यौहरी सीजन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है आये दिन…
नयाशहर थाना क्षेत्र में घर में फेंके पत्थर, दो भाई चोटिल, देखे वीडियो
नयाशहर थाना क्षेत्र के भाटों के बास का मामला बीकानेर। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों…
