व्यास की अंतिम इच्छा थी कि उनका देह दान किया जावे : पत्नि कृष्णा व्यास

देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर, बीकानेर शहर जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कोंग्रेसी नेता कृष्णा व्यास के पति बाल किसन व्यास का देवलोकन कल रात्रि 7/1/2021 को हो गया। बाल किसन व्यास देहदानी हो गए। कृष्ण व्यास ने बताया कि उनके पति की अंतिम इच्छा थी कि उनका देह दान कर दिया जावे इसलिए आज उनकी देह को मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर दी गई। इस कार्य मे परिवार ने मुझे जो आत्मीय साथ दिया उसके लिए सदैव उनकी रणी रहूंगी। व्यास के दो पुत्र मोहन व्यास, मनोज व्यास पुत्र वधु विमला एवं इंद्रा सहित उनकी पुत्रिया किरण बिस्सा, तारा पुरोहित, संतोष आचार्य सहित परिवार एवम रिस्तेदारो ने देह दान में सहयोग किया ज्ञात रहे देहदानी बाल किशन व्यास का पोत्र निहाल व्यास चूरू में MBBS डॉक्टरी कर रहा है वो भी इस वक़्त यहाँ उपसिथत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *