बीकानेर। पत्नी को बंधक बनाने व दूसरी शादी करवाने का मामला जसरासर थाने में दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार जसरासर निवासी सांवरमल ने बीदासर छापर निवासी मंजू देवी, बनवारीलाल, पांचीलाल, सम्पतलाल, लालचन्द, नवरतनलाल पर बंधक, धोखाधड़ी, व चोरी का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया है कि उक्त आरोपियों ने उसकी पत्नी को बंधक रखा तथा बनवारीलाल ने उसकी पत्नी के साथ सहवास किया। इस खोटे काम में उक्त आरोपियों ने बनवारीलाल का सहयोग करत हुए धोखे से उसकी पत्नी की बनवारीलाल से पुन: शादी भी करवा दी। प्रार्थी सांवरमल ने बताया कि आरोपी मंजू ने उसके घर से 50 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी कर ले गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 14/19 498, 494, 420, 379, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को भगा ले गया
बीकानेर। उपनगर गंगाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने थाने में अज्ञात व्यक्ति…
दोस्त ने उतारा दिया अपने ही जिगरी दोस्त को मौत के घाट
बीकानेर। बीकानेर के धोरों में मिली युवक की लाश का राज खुल गया है। यह…
बीकानेर : 68 के बाद फिर आये 11 पॉजिटिव केस, इन क्षेत्रों से……
बीकानेर। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है रविवार को सुबह 47…
