विश्नोई को मिल रहा अपार समर्थन, हो रहा जगह-जगह स्वागत

देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। आरएलपी प्रत्याशी एडवोकेट मनोज विश्नोई को भी जनसंपर्क के दौरान खासा समर्थन मिल रहा है। विश्नोई ने आज पटेल नगर,जेएनवीसी,अम्बेडकर कॉलोनी,रिडमलसर,धोबीतलाई आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट मांगे। इस दौरान रिडमलसर गांव में दो बड़ी सभाओं में बड़ी तादात में लोग उमड़े और बिश्नोई का स्वागत किया। अपने भाषण के दौरान विश्नोई ने कहा भाईचारा कायम रहे गंगा जमुना संस्कृति जिंदा रहे। गंगाशहर में स्वागत करते हुए फलों से तोला गया। पंचशती सर्किल अग्रवाल भवन में मनोज विश्नोई का स्वागत पंचशती संगठन द्वारा किया गया। इस मौके पर राजू मूलचंदानी,नीरज गुप्ता,आलोक गुप्ता,सीपी जोशी,ज्ञान प्रकाश,राम जी सोनी सहित लोगों उपस्थित रहे। धोबी तलाई में मुस्लिम समाज के लोगों ने आरएलपी प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया और तन मन धन से समर्थन का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *