चुनावी सभा में अश्लील बोल, महिला आयोग ने घेरा

रामपुर। बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें अब और बढ़ती दिख रही हैं। जया प्रदा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शाहबाद पुलिस ने आजम खान के खिलाफ धारा 154 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत मामला दर्ज कर दिया है, वहीं महिला आयोग ने भी सपा नेता को कारण बताओ नोटिस भेज दिया है। उधर, कांग्रेस ने भी आजम के खिलाफ चुनाव आयोग और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आजम के बयान की द्रौपदी के चीरहरण से करते हुए मुलायम सिंह यादव को भीष्म बनकर मौन ना रहने की नसीहत दी है।

इधर, समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने इस नसीहत को लेकर सुषमा स्वराज को ही घेरा है। बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा ने खुद आजम खान की टिप्पणी का जवाब दिया है। जया प्रदा ने आजम खान से पूछा कि क्या उनके घर में मां या बीवी नहीं है, जो इस तरह के बयान दे रहे हैं। साथ ही जया प्रदा ने यह भी कहा कि वह आजम खान की ऐसी टिप्पणियों से डरकर रामपुर छोडऩे वाली नहीं हैं। आजम खान की इस टिप्पणी की हर तरफ आलोचना हो रही है, जिसके बाद अब जया प्रदा ने खुद उन्हें जवाब दिया है। जया प्रदा ने कहा है कि आजम खान ने जो शब्द उनके लिए कहे हैं, वो अपनी जुबान से कहना भी नहीं चाहतीं और न ही कह पाएंगी। जया प्रदा ने आजम खान की आलोचना करते हुए कहा कि ये शख्स सुधरने वाला नहीं है और इस बार तो हद ही पार कर दी है।

दरअसल, रविवार को रामपुर की शाहबाद तहसील में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने जया का नाम लिए बगैर वहां मौजूद लोगों से पूछा, ‘क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए। क्या आप उसे वोट देंगे?Ó आजम ने आगे कहा कि आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेअर खाकी रंग का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *