बीकानेर। लॉकडाउन के बावजूद एक अज्ञात वाहन ने कस्बे में एक जने की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री डूंगरगढ कस्बे के आड़सर बास वार्ड 32 के निवासी 55 वर्षीय सरवर खान रात 11 बजे अपने घर के पास ही घायलावस्था में गली में गिरे हुए मिले थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे व बताया कि अज्ञात पिकअप की तलाश जारी है।
Related Posts
पांच-छह महीने की बच्ची को इंदिरा गांधी नहर में फैंककर भागे बाइक सवार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच-छह महीने की बच्ची को नहर में फैंक दिया गया,…
जबरन घर में घुसे, गंदी-गंदी गालियां दी, छेड़छाड़ की
बीकानेर। अवैध रूप से घर में घुसकर गंदी-गंदी गालियां देने, मारपीट कर छेड़छाड़ करने दो…
बदमाशों ने की ATM लूटने की कोशिश, 35 लाख से भरा ATM उखाड़ा, पुलिस ने देखा तो हुवे छूमन्तर
चूरू, जिले के सादुलपुर शहर में बदमाशों द्वारा एसबीआई एटीएम उखाड़ने का मामला सामने आया…
