UPSC ने किए 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

देवेंद्र वाणी न्यूज़ , नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए।
2022 सिविल सेवा परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियों ने बाजी मारी है। इशिता किशोर ने टॉप नंबर 1 पर रही है। वही दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया ने जगह बनाई है। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रही है। चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा और पांचवें स्थान पर गहना नव्या जेम्स रहीं। बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी ने 239वीं रैंक हासिल की है। बता दें अनुप्रिया संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बीकानेर देवेन्द्र चौधरी की पुत्री हैं। देवेन्द्र चौधरी बीकानेर सीएमएचओ पद पर भी रह चुके हैं। चौधरी ने बताया कि अनुप्रिया ने 2018 में बीटेक की थी, उसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग हुई थी। अनुप्रिया का यह चौथा अटेम्प्ट है। इससे एक बार इंटरव्यू दिया था। लेकिन अनुप्रिया ने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी। आखिकर 2022 की परीक्षा में सफलता भी हासिल कर ली।

टॉप 10 कैंडिडेट्स जो क्‍वालिफाई हुए :

1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *