महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर चूल्हा जलाकर पकाया खाना, पढ़े

बीकानेर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को अजीब नजारा देखने को मिला। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर लकड़ी तथा गोबर के कंडों से चूल्हा जलाकर खाना पकाया। मौका था देहात महिला कांग्रेस की ओर से बढ़ती महंगाई तथा आसमान छूते गैस व तेल के दामों के विरोध में प्रदर्शन का। महिलाओं ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज को अपने गृह जिले की महिलाओ को संगठित करने के लिए काफी मस्सकत करनी पड़ेगी। महिला कांग्रेस के हाल यह है कि प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में 4 महिला नेताओ को स्थान मिला परन्तु महिला कांग्रेस के ही धरने प्रदर्शन में अब तक चारो महिला नेता एक साथ सरिक नहीं हुई। इसी तरह शहर व देहात इकाई की अध्यक्ष लम्बे समय से इस पद पर कार्यरत रही उन्हें ही पुनः अध्यक्ष बनाया गया है। इसका खामियाजा महिला कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है। जिला इकाई द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी से जुडी महिलाए एक साथ किसी भी कार्यक्रम में सरिक नहीं हुई। देखने वाली बात यह है कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देशानुसार देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठोड के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बढ़ती महंगाई तथा आसमान छूते गैस व तेल के दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा व केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई के खिलाफ था। शहर महिला कांग्रेस ने आज कोई कार्यक्रम नहीं रखा परन्तु अपनी डफली अपनी राग की तर्ज पर 2 दिन पूर्व ही रख लिया था। महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित आज के प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस की 4 पदाधिकारी में से 2 की उपस्थिति रही। जिनमे अमरजीत कौर, आशा स्वामी के साथ महिला कांग्रेस की अन्य नेताओ में पूर्व पार्षद सींवरी चौधरी, संतोष प्रजापत, महिला नेता हबिबा चौधरी, राज भटनागर, राधा भार्गव सहित करीब 20 महिलाओ ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *