बीकानेर। बकाया लीजमनी राशि को लेकर आज यूआईटी ने बिजली कंपनी को नोटिस जारी किया हैं। यूआईटी सचिव नरेन्द्र राजपुरोहित ने बी.के.ई.एस.एल. को यह नोटिस जारी किया हैं। नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि यूआईटी क्षेत्र में स्थित भवन,ग्रिड सबस्टेशन,कार्यालय और ट्रांसफार्मर की करोड़ों की लीजमनी राशि बकाया हैं। पत्र के माध्यम से बताया है कि बकाया राशि अब तक जमा नहीं करवाई गयी है ऐेसे में राशि जमा नहीं करवाये जाने पर 12 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज प्रभारित किये जाने का भी प्रावधान हैं। आगामी 7 दिनो में राशि जमा नहीं करवाये जाने पर बकाया पैसे की वसूली ब्याज के साथ राजस्थान लोक मांग वसूली अधिनियम 1952 के तहत ली जाएगी।
Related Posts
रास्ता रोककर बुजुर्ग को पीटा
बीकानेर। दाऊजी रोड पर रास्ता रोककर बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया…
बीकानेर : अबकी बार डीज़ल 100 पार, दामों से जल रही जनता तमाशा देख रही सरकार
बीकानेर। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी का सिलसिला जारी रखा। पेट्रोल-डीजल…
बीकानेर : आज घर मे है शादी तो इस कारण रहे सावधान
*प्रत्येक विवाह समारोह का होगा निरीक्षण, टीमें गठित* *जिला कलक्टर-पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, अवहेलना…
