यात्री सुविधा के लिए दो व्हील चेयर भेंट

बीकानेर। इन्टरनेशनल ऐसोसियेसन ऑफ लायन्स क्लब के उमंग सेवा सप्ताह के तहत प्रान्तपाल अशोक ठाकुर सेवा सप्ताह की गतिविधि की जानकारी लेने बीकानेर आए लायन्स क्लब बीकानेर उड़ान, यूनिवर्सल, ऊर्जा के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग सारथी दिवस मनाया गया।

यूनिवर्सल सचिव रविन्द जोशी ने बताया इस अवसर पर दो व्हील चेयर यात्री सुविद्या के लिए क्लब की तरफ से भेंट की गई कार्यक्रम में क्लब के प्रान्तपाल अशोक ठाकुर विशेष रूप से शिवपुरी से पधारे। इस अवसर पर रेल्वे अधिकारी जितेन्द्र शर्मा व एमएस सिद्धिकी मौजूद उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में रीजनल चेयर पर्सन अर्चना थानवी, जोन चेयर पर्सन इन्द्र चांडक, उड़ान अध्यक्ष दीपिका व्यास, सचिव आशा पारीक, ऊर्जा अध्यक्ष अनामिका शर्मा, सचिव सोनल पारीक, यूनिवर्सल अध्यक्ष ऋषिराज थानवी, राजश्री माकड़, सविता गौड़, मंजू पारीक, सरला जोशी, रवि पारीक, अशोक जोशी, सीमा सोनी, चार्टर अध्यक्ष उमेश थानवी, रीजन सेक्रेट्री डा. विजयलक्ष्मी व्यास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *