बीकानेर। राजमार्ग 62 पर दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे चालक की मौत हो गई वहीं खलाशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। थाने के कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मोडसिंह निवासी दाईया नाल निवासी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेरा भाई देवीसिंह ट्रक से बीकानेर जा रहा था। ट्रक को अर्जुनसर के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी ।जिससे मेरा भाई देवीसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का एक हिस्सा क्षत्तिग्रस्त हो गया। सूचना पर राजियासर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया । जहां से बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया है।
Related Posts
बीकानेर : रेगिस्तान में प्यासे भटकते युवक की हुई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर/नाल. नाल थाना क्षेत्र से चार दिन पहले गायब हुए युवक का सोमवार को रोही…
हरित बीकाणा पुरस्कार के लिए अब 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
बीकानेर। हरित बीकाणा पुरस्कार 2022 के आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। उपवन संरक्षक…
चैम्बर आवंटन को लेकर बार के पूर्व अध्यक्ष ने उठाएं सवाल
बीकानेर। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतनाथ योगी ने निवर्तमान बार अध्यक्ष कमल नारायण पुरोहित…
