बीकानेर। जिले में भी कोरोना के संदिग्ध लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर जहां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन खासा सतर्क है। शनिवार को छत्तरगढ़ में दो संदिग्ध मिले है। जिन्हें पीबीएम रैफर कर दिया गया है। ये दोनों जने उत्तरप्रदेश से शुक्रवार रात ही बीकानेर पहुंचे थे। जिन्हें सर्दी जुकाम के साथ साथ तेज सिर दर्द की शिकायत थी। इन्हें स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। जिन्होंने दोनों को संदिग्ध मानते हुए पीबीएम के लिये रैफर कर दिया। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने आमजन से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें। अगर आवश्यक कार्य को लेकर निकल भी रहे है तो मास्क लगाकर निकलें ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।
Related Posts
बीकानेर : फिर आये 2 पोजेटिव केस
बीकानेर। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।…
बीकानेर : राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे बीकानेर, देखे खबर
बीकानेर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। राज्यपाल के…
पार्षदों ने किया हंगामा, महापौर ने गिनाई उपलब्धियां
जयपुर रोड की कॉलोनियां निगम क्षेत्र में शामिल बीकानेर। नगर निगम के वर्तमान निर्वाचित बोर्ड…
