देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना इलाके में ट्रक की मोटरसाइकिल से मोटरसाइकिल सवार दो जनों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उदयरामसर बाईपास पर ट्रक पीबी 08 बीआर 9585 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार रासीसर निवासी अहसान अली व जयकिशन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अहसान की मौके पर तथा जयकिशन की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसको लेकर अहसान के परिजनों की ओर से गंगाशहर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व गफलत से ट्रक चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
Related Posts
भगवान के घर में मारी सेंध, पुजारी के उड़े होश
बीकानेर। नोखा कस्बे की वाल्मीकि बस्ती स्थित वाल्मीकि समाज के आराध्य पुरुष नवल साहब के…
850 से अधिक फर्जी डिग्री से पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों की लिस्ट तैयार, नौकरी पर अब लटक रही तलवार
जयपुर। राजस्थान में प्रमोशन पाने के लिए फर्जी डिग्री का खेल सामने आया है। प्रदेश…
अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल एक जना घायल
हनुमानगढ़ । उपतहसील मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर चक दो पीबीएन के सड़क मार्ग…
