बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकर कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी नैनी देवी ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद मृतक के पिता की ओर से मृतकाके पति सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एसआई हनुमानराम कर रहे है। कोलायत तहसील के चांडासर गांव निवासी गोमदराम पुत्र हुक्माराम नायक का आरोप है कि उसकी पुत्री नैना के पति धर्माराम, ससुर जगदीशराम पुत्र चुनाराम नायक, देवर किशन व सास जमना हमेशा उसको परेशान करते थे व मारपीट करते रहते थे। इससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने जहर खा लिया। जिसके कारण 16 फरवरी की रात को एक बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 306 के तहतमुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
गजनेर रोड ओवरब्रिज पर युवक ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र के एमएस कॉलेज के पुलिये पर एक युवक ने…
सीडीपीओ विभाग के कर्मचारी ने लगाई फांसी
बीकानेर। खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में सीडीपीओ विभाग के एक कर्मचारी ने किराए के मकान…
डूबने से दो युवक-विवाहिता की मौत,नहर में मिला शव
बीकानेर। जिले के विभिन्न थाना इलाकों में डूबने से तीन जनों की मौत हो गई।…
