बीकानेर। कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यह घटना उपखंड मुख्यलय स्थित रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां बीती रात करीब 8 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोलायत पुलिस हैड कांस्टेबल श्रवणराम से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कोलायत के मुर्दाघर में रखवाया है। शव की शिनाख्त पुनाराम मेघवाल वार्ड नंबर 2 कोलायत निवासी के रूप में हुई है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Related Posts
रानीबाजार ओवरब्रिज से युवक ने लगाई छंलाग
बीकानेर। कल रात शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार ओवरब्रिज से एक युवक ने…
21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी…
विवाहिता घर से गहने व नकदी लेकर किसी और के साथ भागी, मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के कोतवाली पुलिस थाने में एक विवाहिता पर घर से गहने व नकदी…
