बीकानेर। गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के परिजन सोशल मीडिया के जरिए कोलायत पुलिस थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जिसके बाद मृतक के भाई कोटड़ी निवासी माधुराम पुत्र भगाराम ओड ने गजनेर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि करीब पांच-छह बजे रामलाल (मृतक) घर पर नहीं मिलने के कारण परिवारजनों ने तलाश की। लेकिन कहीं पर रामलाल का पता नहीं चल पाया था। परिवादी ने बताया कि बाद में वाट्सएप पर रेल से एक आदमी कट जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस थाने पहुंचे। जहां मृतक की फोटो देखने पर पता चला कि मृतक उसका भाई रामलाल है। परिवादी ने बताया कि रामलाल मानसिक रोगी था इसी कारण बिना सोचे-समझे घर से बिना बताए निकलकर इंदो का बाला के पास रेलवे पटरी पर चला गया था। जिस कारण रामलाल को ट्रेन की फटकार लगने से मौत हो गई।
Related Posts
घर से निकले युवक की मिली लाश
बीकानेर । रामुपरा बस्ती के एक कॉलेजी छात्र की लाश घड़सीसर पुल के नीचे लावारिश…
20 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर। शहर में मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा…
फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त
बीकानेर। नाल थानान्तर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी…
