बीकानेर। राह चल रहे किसी इंसान पर विश्वास करना कितना मंहगा साबित हो जाता है। इसका एक मामला सामने आया है। जिसमें लिफ्ट के बहाने मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन ले गये। घटना 4 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। चौखूंटी निवासी घनश्याम सोनी के अनुसार वह रानी बाज़ार रेलवे ट्रैक के पास बैठा था। इसी दौरान उसे गंगाशहर से फोन आया कि यहां आकर पैसे ले जाओ। सोनी रवाना होने लगा तो पास खड़े दो अज्ञात लोगों ने लिफ्ट मांगी। सोनी ने लिफ्ट दे दी। रास्ते में सोनी से बाइक चलाई नहीं गई तो अज्ञात में से एक व्यक्ति ने बाइक चलाई। सोनी के अनुसार वह जब गोगागेट सर्किल के पास स्थित श्मशान तक पहुंचे तो दोनों व्यक्तियों को उतरने को कहा, इस पर एक व्यक्ति ने सोनी के मुंह पर पंच मारा। इसके बाद सोनी को जब होश आया तो बाइक, मोबाइल व रूपए गायब थे। हालांकि सोनी पंच से बेहोश हुआ या चक्कर खाने से यह अभी जांच का विषय है।
Related Posts
पति को नींद की गोलियां खिलाकर भाग गई पत्नी: घर में रखे सारे गहने और रुपए ले गई
भरतपुर में शादी के ढाई महीने बाद पत्नी पति को नींद की गोली देकर गहने…
आठ लाख की लूट के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक कुरियर ऑफिस में आठ लाख की लूट के मामले…
बीकानेर : देर रात बाइक सवार मेडिकल स्टूडेंट की मौत,दूसरा साथी गंभीर घायल
बीकानेर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से शनिवार देर रात बाइक सवार मेडिकल स्टूडेंट की…
