राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) आज दोपहर 4 बजे 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। नतीजों की घोषणा शिक्षा संकुल स्थित सभागार से शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारोली ने बताया कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 11,79,830 छात्र-छात्राएं बैठे थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट भी आए तो इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 12वीं की तरह 10वीं रिजल्ट में भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। यानी टॉपरों का ऐलान नहीं होगा।
Related Posts
ईनोवा व बस में जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
बीकानेर। ईनोवा व बस में जोरदार टक्कर। एक की मौत, तीन घायल। घायलों लाए पीबीएम…
55 नये पोजेटिव केस सहित प्रदेश का आंकड़ा 4589 पंहुचा, पढ़े खबर
जयपुर। राजस्थान में 55 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही रोगियों की इसकी…
New Year Celebration Rules: नए साल के जश्न को लेकर कोरोना की पाबंदियां, घर से निकलने से पहले जानें क्या हैं नियम
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय राहुल प्रकाश ने बताया कि…
