आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत, एक घायल

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में आग लगने से तीन जनों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला समेत दो बच्चे शामिल हैं। जबकि एक जना घायल हो गया। जिसको पीबी एम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार घटना झझु गांव में सहीराम के खेत की बताई जा रही है। जहां देर रात सहीराम एक एक झोपड़ी में सो रहे थे। वहीं मां रुकमा देवी (60) बेटी भगवती (6) और रेखा (3) के साथ दूसरी झोपड़ी में सो रही थी। इसके साथ ही तीसरी झोपड़ी में पत्नी नवजात बेटे और बेटी गायत्री के साथ सो रही थी। इस बीच रुकमा देवी की झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें से रुकमा देवी, भगवती और रेखा की जलने से मौत हो गई। वहीं आग बुझाने के दौरान सहीराम 40 फीसदी झुलस गया। जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉक्टर एनके गुप्ता, एसपी सवाई सिंह गोदारा भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों और अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *