देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। 24 नवम्बर को कृषि मंडी के सामने खाद बीज की दुकान से यूरिया के दस थैले अपने गांव ले जा रहे किसान के साथ यूरिया थैले व नकदी लूट लेने के मामले में जेएनवीसी पुलिस थाना ने तीन जनों को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में नागौर निवासी दुर्गाराम मेघवाल,बंगलानगर निवासी कालूराम उपाध्याय व अम्बेडकर कॉलोनी निवासी श्याम नायक को हिरासत में लिया है। पुलिस की गठित टीम में एएसआई राधेश्याम,पूरनसिंह,हैड कानि रोहिताश भारी,दीपक यादव,कानि ओमप्रकाश,भगवान सिंह,रामवतार,प्रभूराम शामिल रहे। गौरतलब रहे कि 24नवम्बर को गाढ़वाला निवासी लिछमाराम के साथ यह लूट हुई थी।
Related Posts
एटीण्म तोड़कर चोरी का किया प्रयास
बीकानेर। जिले के पांचू कस्बे में कक्कू गांव में बना एक एटीएम में चोरों ने…
बीकानेर : नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म
बीकानेर। बीकानेर के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का…
