नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए इस दफा 73 वां वार्षिक निरंकारी संत समागम वर्जुअल रूप में 5,6 व 7 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। जिसे विश्वभर के लाखों श्रद्वालु घर बैठे ऑनलाईन माध्यम से देख सकेंगे। पहली बार हो रहे वर्जुअमल समागम का प्रसारण संस्कार टीवी चैनल पर तीनों दिन सायं 5.30 बजे से रात 9 बजे तक प्रसारित किया जायेगा। प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग की मेम्बर इंचार्ज राजकुमारी ने बताया कि सम्पूर्ण समागम का वर्जुअल प्रसारण मिशन की वेबसाईट पर किया जाएगा। इस वर्ष निरंकारी समागम का मुख्य विषय स्थिरता है। सतगुरू माता सुदीक्षा जी ने जीवन में स्थिरता को समझाते हुए बताया कि जिस वृक्ष की जड़े मजबूत होती है। वह हमेशा स्थिर रहता है। तेज हवाएं और आधियां भी उसे हिला नहीं सकती। इसी प्रकार जिस मनुषय ने ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके अपना नाता मूल रूप निरंकार से सदैव जोड़े रखा है। उसके जीवन में जैसी भी परिस्थितियां हो तो वह निरंकार प्रभू का सहारा लेकर स्थिरता को प्राप्त कर सकता है।
Related Posts
एक हुक्के से फैला कोरोना वायरस, 24 लोग मिले पॉजिटिव, 1 की मौत के बाद गांव सील
जींद। हरियाणा के जींद जिले के शादीपुर गांव में एक साथ हुक्का पीने से एक-एक…
भारत इलाज कराने आए बांग्लादेश के सांसद की हत्या, कोलकाता में हुए थे लापता, मामले में तीन गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज़ भारत में इलाज कराने के लिए आए बांग्लादेश के एक सांसद अनवरुल अजीम…
देश के इन 15 जिलों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के पार
कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को केंद्रीय…
