बीकानेर में इस बार फिर हो सकता है डेंगू से खतरा, अब तक राजस्थान में सर्वाधिक मौतें

बीकानेर, प्रदेश में इस साल भी डेंगू डंक मार रहा है। हालात यह है कि मानसून की दस्तक से पहले ही राज्य में अप्रेल तक डेंगू के 467 मामले सामने आ चुके थे। अब बरसात के साथ ही डेंगू के केस बढऩे का खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और नगर निकायों की ओर से मच्छररोधी गतिविधियों में देरी की वजह से पिछले साल देश में डेंगू से सर्वाधिक मौतें राजस्थान में हुई थी। नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (एनवीबीडीसीपी) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में प्रदेश में डेंगू के 20749 रोगी मिले। जिनमें से 96 की मौत हो गई। जबकि देश में इस बीमारी से 306 रोगियों ने दम तोड़ा था। चौंकाने वाली बात है कि देश में डेंगू से हुई कुल मौतों में से करीब 32 फीसदी अकेले राजस्थान में हुई। इस साल अब तक डेंगू से देश में तीन रोगियों की जान गई। जिसमें से एक राजस्थान का है। इस साल 31 मई तक देश में कुल 10172 केस आए हैं।

आंकड़ों में जानिए प्रदेश में कैसे डरा रहा डेंगू
वर्ष – मामले – मौत
2015 – 4043 – 7
2016 – 5292 – 16
2017 – 8427 – 14
2018 – 9587 – 10
2019 – 13706 – 17
2020 – 2023 – 7
2021 – 20749 – 96

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *