देवेन्द्र वाणी न्यूज़, जयपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शेष बची सीटों पर दोनों पार्टी प्रत्याशियों की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की एक नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक के बाद 1 या 2 नवम्बर को प्रत्याशियों की एक बड़ी सूची जारी की जा सकती है। हालांकि कुछ सीटों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे। भाजपा ने अभी तक दो सूचियों में 124 नामों की घोषणा की है। शेष 76 सीटों पर जयपुर में पिछले दिनों हुई कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई थी। इन सीटों में कुछ पर दो तो कुछ पर इससे ज्यादा नामों का पैनल तैयार किया गया है। सीईसी की बैठक से पहले इन पैनल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के साथ चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सिंगल नाम के पैनल तैयार हो सकते हैं। इसके बाद सीईसी की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई जाएगी।
Related Posts
महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण गिरफ्तार
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ‘धर्म संसद’ में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानित…
भारती एयरेटल ने प्रीपेड मोबाइल प्लान के टैरिफ में 25 प्रतिशत इजाफा किया
नई दिल्ली । एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दरों में 25त्न की बढ़ोतरी…
नए साल के पहले दिन बड़ा झटका! गैस सिलेंडर हुआ महंगा
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा…
