• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home बीकानेर इस मंत्री ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा...
  • बीकानेर
  • राजनीति

इस मंत्री ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

By
devendravaniadmin
-
December 27, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएं मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र में आमजन से मुलाकात कर उनकी परिवादना सुनी। इस दौरान आरपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। अपराधी बेखौफ हैं. सरकार अस्थिर है। इसके चलते सरकार वीक है और इसलिए पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने क​हा कि पेपर लीक होने का मतलब है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। अपराधियों में किसी तरह का कोई खौफ नहीं है. प्रदेश में सरकार अस्थिर है. बीते 4 साल से यह हालत बने हैं। यह सोचते रहते हैं कि कभी सचिन पायलट आ जाएंगे, इस सरकार को गिरा देंगे. इस कारण से कानून व्यवस्था बिगड़ गई. पिछड़े वर्ग व महिलाओं के खिलाफ प्रताडऩा बढ़ गई है. विकास व गवर्नेंस गायब है. जब उनसे पूछा गया कि गहलोत ने इसे पेपर लीक नहीं माना है, एहतियात कदम उठाने बताया है. इस पर उन्होंने कहा कि सरकार वीक है, तब ही पेपर लीक है। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा’ के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए थी, क्योंकि पार्टी बिखर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एकजुट और मजबूत हुआ है इसलिए किसी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की कोई जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री  ने कहा, कांग्रेस खंडित है। ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए।भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बजाय, उन्हें कांग्रेस जोड़ों यात्रा निकालनी चाहिए। भारत अब अतीत की तुलना में बेहतर एकजुट है और यह पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleखाद्य तेल व रस्गुल्ले के लिये नमूने,चला अभियान
Next articleसर्दी की छुट्टियां होने के साथ ही ट्रेनें फुल, चल रही वेटिंग
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारने किये शुरू, आज आएं इतने संक्रमित

द्रोणाचार्य संस्था बीकानेर के धनुर्धर पवन घाट व रामपाल चौधरी का चाइनीज ताइपे में दबदबा

खेलण दो गणगौर कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

Latest News

शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारने किये शुरू,...

devendravaniadmin - March 29, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़ @ बीकानेर। शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते एक दिन छोड़कर एक...

द्रोणाचार्य संस्था बीकानेर के धनुर्धर पवन घाट व रामपाल चौधरी का...

March 19, 2023

खेलण दो गणगौर कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन...

March 19, 2023

बीकानेर : विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने शेष, सोशल मीडिया...

March 16, 2023

अवधूत संत की 57वीं पुण्यतिथि महोत्सव 17 से, तैयारियां जोरों पर

March 13, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp