देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीकानेर दौरे पर आएं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तो नये साल का सेलिब्रेशन करने लेकिन उनकी यह यात्रा राजनीतिक गलियारों में चलाओं का बाजार गर्म कर गई। एक ओर जहां निगम के तीन पार्षदों का पार्षद मनोज विश्नोई के नेतृत्व में मिलने का कार्यक्रम था। जिसने विश्नोई ने पार्टी विचारधारा के चलते मान से मिलना निरस्त कर दिया। वहीं भाजपा के नेताओं का मान से मिलना अब पार्टी में ही चर्चा का विषय बन गया है। पार्षद मनोज विश्नोई ने बताया कि विगत कुछ माह पहले जयपुर में आप के प्रदेश स्तरीय नेताओं से वार्ता हुई थी। जिसमें यह तय हुआ था कि दिसम्बर में तीन पार्षद आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे। जिसके तहत गुरूवार को मान से मिलने का कार्यक्रम भी तय था। किन्तु विश्नोई ने पार्टी विचारधारा को अहम बताते हुए मान से मिलने नहीं गये। लेकिन भाजपा के चंद नेता जो केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नजदीकी नेताओं ने भगवंत मान से मुलाकात कर सर्दी में राजनीति गर्माहट पैदा कर दी।
Related Posts
जैविक खेती से मानव स्वास्थ्य की रक्षा के साथ गौपालकों को मिलेगा आर्थिक स्वावलम्बन- डॉ. कल्ला
बीकानेर। ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि गोबर से…
बीकानेर : कोरोना मरीजों के हालात डागा गेस्ट हाउस, देखे विडियो
बीकानेर। बीकानेर में एक ओर कोरोना मरीजों की संख्या बढती जा रही है। वहीं, दूसरी…
बीकानेर : कपिल सरोवर को जलीय वनस्पति से मुक्त करेगी डीविंडिग मशीन, पढ़े खबर
श्रीकोलायत. कस्बे के कपिल सरोवर को शीघ्र ही जलीय वनस्पति और खरपतवार से मुक्ति मिलेगी।…
