कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, इनको मिला टिकट, पढ़े

देवेन्द्र वाणी न्यूज़। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस की पहली सूची में 33 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। पार्टी ने दूसरी सूची में 43 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। कांग्रेस अब तक 95 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी हैं। तीसरी सूची में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम शामिल नहीं किया गया है। बसपा के टिकट पर पिछली बार जीते वाजिब अली को नागर से एवं लखन मीणा को करौली से मैदान में उतारा है। वहीं, निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को कांग्रेस पार्टी ने गंगापुर सिटी से मैदान में उतारा है।

बीजेपी से कांग्रेस में आईं शोभारानी को मिला टिकट
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह को टिकट दिया है। शोभारानी ने हाल में कांग्रेस में शामिल हुई थी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। भाजपा ने धौलपुर सीट से डॉ.शिवचरण कुशवाह को टिकट दिया है।

अब तक 8 फीसदी मुस्लिम को टिकट
कांग्रेस ने दूसरी सूची में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। एक टिकट पहली सूची में दिया गया था। इस तरह 76 में से 6 मुस्लिम चेहरे उतारे जा चुके हैं। इनमें दानिश अबरार, हाकम अली, अमीन कागजी, रफीक खान, नसीम अख्तर इंसाफ और जुबेर खान का नाम शामिल है।

धारीवाल और जोशी का नाम नहीं
तसरी सूची में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम शामिल नहीं किया गया है। दोनों मंत्रियों के नामों को लेकर विवाद चल रहा है।

देखें लिस्ट

1. तारानगर-नरेंद्र बुडानिया
2. रतनगढ़-पूसाराम गोदारा
3. सूरजगढ़- श्रवण कुमार
4. सीकर-राजेन्द्र पारीक
5. बगरू – गंगा देवी वर्मा
6. नगर – वाजिब अली
7. धौलपुर- शोभारानी कुशवाह
8. करौली-लखन सिंह मीना
9. सपोटरा (एसटी) रमेश चंद मीना
10. बांदीकुई-गजराज खटाणा
11. गंगापुर-रामकेश मीना
12. देवली-उनियारा-हरीश चन्द्र मीना
13. मसूदा-राकेश पारीक
14. पचपदरा-मदन प्रजापत
15. रेवदर (एससी) – मोतीराम कोली

16. झालोद (एसटी) – हीरा लाल दरांगी
17. सहाड़ा-राजेन्द्र त्रिवेदी
18. केशोरायपाटन (एससी) – सीएल प्रेमी बैरवा
19.बारां-अटरू (एससी) – पानाचंद मेघवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *