बीकानेर। जिले के बज्जू कस्बे से 12 किलोमीटर दूर मुख्य नहर आरडी 961 स्थित एक परचून की दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपए का सामान चोरी करने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान में आग लगी व आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज हुआ है। दुकान मालिक मांगीलाल पुत्र गंगाराम कुम्हार निवासी मिठडिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने उसकी परचून की दुकान की खिड़की तोड़कर उसमें रखा करीब ढाई लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए व जाते समय चोरों ने दुकान में आग लगा दी जिससे दुकान भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना आस पास के लोगों ने दी तब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में आग से धुंआ निकल रहा है और उसमें दुकान में रखा सामान गायब था। थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट व मौका स्थिति के अनुसार आग व सामान चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
1 किलो ग्राम अफीम व 6 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
अजमेर की रूपनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।…
वकील के दफ्तर में चोरी, 20 हजार रुपए नकद व डॉक्यूमेन्ट चुराए
अजमेर के कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक एडवोकेट के ऑफिस में चोरी…
15 वर्षीय लडक़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक
बीकानेर । दोपहर को 15 वर्षीय लडक़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला कोटगेट…
