युवक ने सरेआम की बदतमीजी, मामला दर्ज

बीकानेर। छत्तरगढ़ बाजार में आज दोपहर एक युवक ने बाजार से वापिस घर जा रही मां-बेटी के सामने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील इशारे करने लगा।

इस पर महिला ने इसका विरोध किया और आस-पास के लोगों को बताया तो युवक मौके से फरार हो गया। महिला के परिजन व गांव के लोग महिला के साथ पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

फिलहाल पुलिस थाने के बाहर लोग इक्कठे हुए है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर, गिरफ्तारी के लिए एक टीम भेजी है।

हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगढ़ की एक महिला अपनी बेटी के साथ बाजार से वापिस घर जा रही थी, इस दरम्यिान छत्तरगढ़ निवासी जाकिर उर्फ याकर पुत्र मांगे खां अपने खंडर पड़े मकान में खड़ा होकर मां-बेटी के सामने कपड़े उतार दिए और अश्लील इशारे किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *