बीकानेर। जिले के छतरगढ़ तहसील के एक गांव में तेंदुआ आने की सूचना से हड़कंप मचा गया। जानकारी मिली है कि इस तेंदुए ने बीती रात आधा दर्जन लोगों को चोटिल कर दिया है। इसके बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तहसील के राणेवाला गांव में गुरुवार की रात को तेंदुए जैसा जानवर घुस आया। गांव के ओमप्रकाश सुथार बताते हैं कि तेंदुए ने एक महिला व एक बच्चे को चोटिल कर दिया है। बाद में शोर मचाने पर तेंदुआ रोही में भाग गया। इसकी सूचना रात को ही वन विभाग और पुलिस को दी गई। शुक्रवार सुबह पुलिस व वन विभाग की टीम राणेवाला गांव पहुंच गई है। बारिश की वजह से रेत पर पंजों के निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम पता करने में लगी है कि यह तेंदुआ है या अन्य कोई जानवर है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को शीघ्र पकड़ा नहीं गया तो बड़ी समस्या हो सकती है। लोग खेतों में जाते हैं और देर-सवेर वापस घरों की ओर आते हैं। पशु भी खुले में विचरण करते है। घरों के बाड़े में पशु बंधे होते हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा है।
Related Posts
बीकानेर : ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर, कस्बे से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत…
ऊर्जा मंत्री ने श्रीमती विद्या देवी के निधन पर जताया शोक
पत्रकार रंगा के आवास पहुंचे भाटी बीकानेर। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार…
आधार कार्ड के बिना नहीं होगी कोरोना जांच, जानिए नई गाइडलाइन
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया…
