बीकानेर। गंगाशहर मंडल में विकास रथ अभियान के तहत राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत आमजन के बीच पहुँचकर सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी पेम्पलेट वितरण के माध्यम से घर-घर और दुकान-दुकान तक पहुंचाई गई।

इस अवसर पर विधायिका सिद्धि कुमारी ने कहा कि जनसेवा, सुशासन और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ विकास रथ अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में बीते दो वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय और जनहितकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ आमजन को मिला है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सुशासन रथ यात्रा में जिला प्रभारी चंपालाल गेदर, शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद मेघवाल, गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा, पूर्व विधानसभा जिला संयोजक जोगेंद्र शर्मा, शहर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, नारायण चोपड़ा, राजा राम सिंगड़, जगदीश सोनी, शिव प्रजापत सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने आमजन से संवाद कर सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा जनसमर्थन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
