बीकानेर। शहर में चलते राहगीरों से मोबाइल, बटुआ, चेन सहित अन्य सामान छीन कर भागने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। झपटमारी की ताजा घटना सदर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, परिवादी 25 वर्षीय कमला कॉलोनी निवासी राजेश कटारिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कमला कॉलोनी से खरनाडा मोहल्ला की तरफ मोबाइल पर बात करते जा रहा था तभी रोशनीघर चौराहा के पास पहुंचा तो पीछे से तीन जने बाइक पर सवार होकर तेजी से आए और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई मांगीलाल को सौंपी गई है।
Related Posts
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े चार लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी
बीकानेर। जिले के खाजूवाला पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
अपने घर को संभालने आई महिला के साथ किया दुष्कर्म
बीकानेर। सिरसा से बीकानेर अपना घर संभालने आई महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म…
छात्र ने खाया जहर, पीबीएम में भर्ती
बीकानेर। नाल थानान्तर्ग डाइयां गांव के स्कूली छात्र ने आज सुबह स्कूल जाते समय कीटनाशक…
