देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 25 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 दिसम्बर को बैडमिन्टन प्रतियोगिता से होगा। इस दौरान क्रिके ट,बैडमिन्टन,कैरम,शतरंज और दौड़ में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिये वरिष्ठ साथी श्याम मारू की संयोजन में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें विक्रम जागरवाल,नीरज जोशी,राजेश छंगाणी,विवेक आहुजा,मो अली,पवन भोजक,रवि पुगलिया,मुकुन्द व्यास व नारायण उपाध्याय को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। इसके लिये कल ट्राई निकाली जाएगी। विजेता उपविजेता टीमों को ट्रांफी व व्यक्तिगत पुरस्कार के अलावा,मैन ऑफ द मैच,मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। टीमों के नाम वरिष्ठ पत्रकार साथियों के नाम से रखे जाएंगे।
Related Posts
ब्राजील के अन्तरराष्ट्रीय ट्रेनर सौरूश गेगेई ने सिखाए मार्शल आर्ट के गुर
कूडो एसोसियेशन ऑफ बीकानेर का था आयोजन बीकानेर। कूडो मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए)के एडवांस लेवल…
बीकानेर : महिला क्रिकेट का होगा महासंग्राम, देशभर की खिलाड़ी मचाएगी धमाल
बीकानेर। महिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर की महिला टी-20 क्रिकेट कुंभ…
मास्टर बच्ची गोल्ड कप में प्रदेश के टीमों में होगी जोर अजमाईश 24 से पुष्करणा स्टेडियम में होगा आगाज
बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब समिति के बैनर तले 27 वां मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल…
