नापासर। नापासर में राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में सी.एम.मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से बने 5 कमरों व ऑफिस का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शुक्रवार 7 फरवरी को जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम के मुख्य आतिथ्य व मंडल रेल प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेल्वे बीकानेर संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया जायेगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि नापासर के भामाशाहों द्वारा नापासर में महेश मानव मूल्य संस्थान द्वारा गरीबों को निशुल्क अनाज उपलब्ध करवाया जाएगा और साथ ही रोगियों हेतु निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां एवं डॉ. पवन पंचारिया द्वारा निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। नापासर के वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी दमजी झंवर ने बताया कि ट्रस्ट के तकरीबन 50 लाख के सहयोग से राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में बने कमरो व फर्नीचर में का कार्य किया गया है।
Related Posts
आज करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त,पूजा की विधि,पढ़े
कोरोना काल में करवा चौथ का पावन पर्व आज बुधवार को मनाया जाएगा। अखंड सुहाग…
गीता,रामायण पाठी स्व.रामादेवी की स्मृति में अरुंधती ऋषिका सम्मान
बीकानेर। समाजसेविका गीता रामायण की प्रचारक स्व.रामा देवी शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर…
पूर्व सरपंच पर अपनों को लाभ पहुचाने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के जामसर थानान्तर्गत पूर्व सरपंच पर पद का दुरपयोग कर अपनों को लाभ पहुंचाने…
