ओझा को श्रदांजलि देने वालो का लगा तांता, सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय क्षति

बीकानेर।  विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा के पिताश्री स्व.कोडाराम जी ओझा के निधन गत छ: दिवस पूर्व जयपुर साकेत हॉस्पिटल में हो गया था – उनकी जन्मभूमि बीकानेर में दाग संस्कार के पश्चात बीकानेर में नयाशहर स्थित निवास स्थान पर बैठक रखी गई है।

विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रदांजलि देने वालो में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा,राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला,मुख्य सचेतक महेश जोशी,पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी,विधायक डॉ.राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा को फोन कर शोक सवेंदना व्यक्त की ।

नया शहर स्थित शांति निकेतन में आयोजिक बैठक में पूर्व मंत्री जननेता देवीसिंह भाटी,रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि,भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा,भाजपा प्रदेशमंत्री मुकेश दाधिच,विधायक शंकरलाल शर्मा,नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,राष्ट्रीय सचिव भरतराम तिवाड़ी,लाडनू से अजंना शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत जोधपुर, नवीन जोशी जोधपुर, मुकेश रामपुरा, पवन पारीक राष्ट्रीय महामंत्री, विनोद अमन राष्ट्रीय महामंत्री, कोलकाता के विख्यात उद्योगपति महेश शर्मा, विजय डाबरिवाल, दीपक सराफ, तोलाराम तावनियाँ, ताराचन्द सारस्वत, रामजीवन व्यास, श्रीलाल ओझा,प्रभुदयाल शर्मा लूणकरणसर,दिनेश दाधिच प्रदेश महामंत्री,शिवरतन शर्मा पूर्व उप प्रधान,राजकुमार किराडू प्रदेश सचिव कॉंग्रेस,अविनाश जोशी प्रदेश आईटी प्रमुख भाजपा,शिवशंकर बिस्सा पार्षद,प्रदीप उपाध्याय पार्षद,दुर्गादास छगाणी पार्षद,एलडी तावनियाँ हनुमानगढ़,मंजू शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन,जोन 17 सहसचिव नन्दलाल सारस्वत खारड़ा,सागरमल सारस्वत खारड़ा वेद व्यास प्रदीप सारस्वत सहित प्रमुख और गणमान्य जनों ने शोक संवेदना व्यक्त कर पुण्यात्मा को भगवान अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करने की कामना की।

पंडित स्व.श्री ओझा धर्मपरायण व्यक्तित्व थे लोकदेवता बाबा रामदेव जी के अनन्य भक्ति के साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे उनकी क्षति सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *