सो रहा था परिवार महिला ने लगा ली फांसी

श्रीगंगानगर, जिले के श्रीकरणपुर इलाके के गांव दो एफसी मुकन में शनिवार को एक महिला ने अपने घर की बैठक में फांसी लगाकर जान दे दी। वारदात के समय महिला का परिवार भी घर में था लेकिन दोपहर के समय सो रहा था। परिवार नींद से जागा तो उन्हें महिला घर की बैठक में रस्सी के फंदे से लटकी मिली। महिला के बेटे ने दोपहर बाद नींद से जागने पर मां को तलाशा तो वह बैठक में फंदे से लटकी थी।

तीस साल पहले हुई थी शादी
महिला के पति गांव दो एफसी मुकन निवासी रामचंद्र पुत्र शंकरलाल ने बताया कि उसकी शादी सरला देवी ( 50) से तीस साल पहले हुई थी। शनिवार को परिवार में रामचंद्र, उसका बेटा और पत्नी सरलादेवी थे। दोपहर करीब बारह बजे भोजन के बाद परिवार के लोग सो गए। उस समय सरला देवी घर के ड्राइंग रूम में थी। दोपहर में परिवार के लोग जागे तो बेटे ने बैठक में जाकर मां को संभाला। वहां सरला देवी छत में लगे कुंडे से बंधे फंदे से लटकी मिली।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
मां काे फंदे पर लटके देख उसके बेटे ने शोर मचाया। इस पर रामचंद्र और आस पास के लेाग एकत्र हो गए। श्रीकरणपुर पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात देखे और शव को फंदे से उतरा कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। महिला पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *