बीकानेर। 15 अगस्त को देखते हुए आबकारी विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत् नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की गई। जिसमें अलग-अलग वाहनों को चैकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब मिलने पर कार्रवाई करते हुए वाहन सहित शराब जब्त की गई। आबकारी निरीक्षक रणुसिंह भाटी ने बताया कि आज सुबह आबकारी विभाग की ओर से विशेष नाकेबंदी की गई जिसमें भुट्टों के चौराहे पर नाकाबंदी को देख एक शिफ्ट गाड़ी सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया। जिस पर गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें 9 पेटी बीयर बरामद की गई। वहीं चुंगी नाके पास एक ऑटो की तलाशी लेने पर 336 देशी के पव्वे बरामद किए गए। इस पर पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत् मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
पैरोल पर गया कैदी फरार
बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह से पैराल पर गया कैदी फरार हो गया। इस संबंध में जोधपुर…
छात्रा के साथ करता था छेड़छाड़ अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
बीकानेर। स्कूल से घर जा रही लड़की को आये दिन युवक से परेशान करता था…
गड्ढे में दबा मिला नवजात, नाल तक नहीं काटी थी
अनूपगढ़ हे भगवान ऐसी अमानवीयता, यह खबर पढ़कर आपके मुंह से बस यही शब्द निकलेंगे।…
