डॉक्टर ने नर्स से किया रेप: 25 साल की नर्स को अकेली देख बिगड़ी डॉक्टर की नीयत, जबरन कमरे में ले गया, पीड़िता बोली- आए दिन छेड़ता था

राजधानी जयपुर में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 25 साल की नर्सिंग स्टाफ के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला 7 जून की देर रात 12 बजे से अलसुबह 4:30 बजे तक का बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। तब मामला सामने आया। वहीं, केस दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। मुकदमे की जांच थानाप्रभारी दिलीप सिंह कर रहे है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि झोटवाड़ा इलाके में रहने वाली 25 साल की पीड़िता शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले कुछ समय से नर्सिंग स्टॉफ की नौकरी कर रही है। इसी अस्पताल में दुष्कर्म का आरोपी डॉ. मुरारी भी रेजीडेंट डॉक्टर है।

यह है पूरा मामला: पीड़िता का आरोप- रात 12 बजे अकेला पाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि पिछले कुछ समय से डॉक्टर मुरारी उसे परेशान कर रहा था। एक बार मौका पाकर छेड़छाड़ भी की। उसने एतराज जताया तब मारपीट की, लेकिन वह चुपचाप सहती रही। अकेली रहने से किसी को बता नहीं सकी। इस बीच 7 जून को पीड़िता की हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी थी। तब डॉक्टर मुरारी भी वहां मौजूद था। हॉस्पिटल में अकेला पाकर मुरारी की नियत बिगड़ गई।

रात करीब 12:15 बजे उसे जबरन एक कमरे में ले गया। फिर दुष्कर्म किया। सुबह करीब 4 बजे उसे धमकाया और फिर छोड़कर चला गया। घटना के बाद पीड़िता दोपहर को शास्त्री नगर थाने पहुंची। वहां आपबीती बताकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ के लिए हॉस्पिटल पहुंची। वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *