बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय लडक़े के लिए कुल्हाड़ी मौत बनकर आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बिग्गाबास में प्रताप बस्ती निवासी तिलोकचंद स्वामी का 12 वर्षीय बेटा राकेश अपने ही घर मे कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था। तभी कुल्हाड़ी का नुकीला लोहे का हिस्सा उछल कर उसे ही लग गया। राकेश को आई चोट के बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर आये। जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर में दौराने इलाज मंगलवार रात को बालक की मृत्यु हो गई।
Related Posts
बीकानेर : डिग्गी में डूबने से युवक की हुई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर। पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने…
शहर में चोरों का डेरा, हर 12 घंटे में एक बाइक चोरी
बीकानेर। शहर में चोरों की गैंग ने डेरा डाल रखा है। घर-दुकान, गोदाम के साथ-साथ बाइक…
बी. एड,व डी.एल.डी कॉलेज में कोरोना से जीती जंग हार न जाये हम पेम्पलेट वितरण
सींथल। सींथल स्थित स्वामी विवेकानंद बी.एड,व डी. एल. डी कॉलेज(गुरुकुल)में आज राज्य सरकार की कोरोना…
