बीकानेर। पुलिस लाइन चौराहे के पास पान-बीड़ी की थड़ी पर अवैध देशी शराब बेची जा रही थी। सीओ सदर ने अचानक वहां दबिश दी और अवैध शराब के दो कार्टून बरामद किए। पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित थड़ी में पानी-बीड़ी की आड़ में अवैध देशी शराब िबक रही थी। गुरुवार को सायंकाल बाद सीओ सदर पवन भदौरिया को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अचानक वहां दबिश दी। पुलिस को देखकर दुकानदार फरार हो गए। थड़ी की तलाशी ली तो वहां से अवैध देशी शराब के दो कार्टून बरामद हो गए। दोनों कार्टून में देशी शराब के पव्वे भरे हुए थे। पुलिस ने शराब बरामद कर सदर थाने में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। सीओ सदर ने बरामद किए शराब के दो कार्टून
Related Posts
युवक नहर में नहाने उतरा, डूबने से हुई मौत
बीकानेर । बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के गांव फुलेजी निवासी युवक की मौत…
अवैध डोडा-पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार
छतरगढ़ पुलिस की कार्रवाई बीकानेर। छतरगढ़ थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दो…
15 वर्षीय लडक़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक
बीकानेर । दोपहर को 15 वर्षीय लडक़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला कोटगेट…
