बीकानेर। धोखाधड़ी व दुष्कर्म में फंसाने का एक मामला लूणकरणसर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धीरज जीनगर ने जुल्फिकार, महबूब व जुल्फिकार के लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वार्ड नं.3 के रहने वाले धीरज जीनगर ने रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया है कि गत 31 मार्च 2018 को उसने आकाशगंगा ट्रेडर्स से 3 लाख 34 हजार रुपए का लोहा दिया था। रूपए मांगने पर नहीं दिए व धोखाधड़ी कर दुष्कर्म के मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। प्रार्थी ने उक्त आरोपियों पर जातिसूचक गालियां देने व अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर 44/19 धारा 420, 406, 389, 34 भादस व 3 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ लूणकरणसर दुर्गपाल सिंह कर रहे हैं।
Related Posts
घर में घुसकर बुजुर्गा पर कर दिया था कातिलाना हमला,लूट ले गये पांच लाख
बीकानेर। शिवबाड़ी से आगे वैशालीपुरम कॉलोनी के एक मकान में बुजुर्ग महिला पर कातिलाना हमला…
ICU में ज्यादती : महिला के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क और नर्सिंगकर्मी अश्लीलता करता रहा, सुबह पति आया तो लिखकर बताई आपबीती, पढ़े
जयपुर। थाना…सरकारी दफ्तर…और अब अस्पताल। प्रदेश में आखिर महिलाएं कहां सुरक्षित हैं? ताजा मामला जयपुर…
बदमाशों ने कांग्रेस नेता पर किया दिनदहाड़े जानलेवा हमला,आरोपियों का नहीं लगा सुराग
बीकानेर। गुरुवार को बदमाशों ने खुलेआम कांग्रेस के नेता पर जानलेवा हमला किया। इन बदमाशों…
