तीज माता की प्रतिमा को सोने के जेवर से सजाया, चांदी के रथ में शाही अंदाज के साथ आज शाम जयपुर घूमेंगी, पढ़े खबर

जयपुर, के सिटी पैलेस से 2 साल बाद आज तीज की सवारी निकाली जाएगी। तीज माता को सोने के जेवर से सजाकर चांदी के रथ में नगर भ्रमण कराया जाएगा। शाही लवाजमे निकली सवारी को देखने के लिए दुनियाभर से लोग जयपुर पहुंचते है। आज की सवारी के लिए भी पूरी तैयारियां कर ली गई। M सिटी पैलेस जयपुर म्यूजियम के संरक्षक रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि साल में दो बार तीज और गणगौर पर प्रतिमा को बाहर निकाला जाता है। आज भी पूर्व राजपरिवार की महिलाएं माता की पूजा-अर्चना करती है। इसके बाद आम लोगों के दर्शन के लिए माता की सवारी को नगर भ्रमण पर निकाला जाता है। मान्यता है कि, तीज माता के दर्शन करने पर हर मनोकामना पूरी होती है।

जनानी ड्योढी से निकलेगी सवारी
रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद सवारी निकलने से खासा उत्साह है। जनानी ड्योढ़ी में कई दिन से तैयारियां चल रही है। प्रतिमा को सोने के गहनों से सजाया गया है। आज शाम साढ़े 6 बजे चांदी के रथ में बैठाकर माता की शाही लवाजमे के साथ सवारी निकाली जाएगी। सवारी जनानी ड्योढी से निकलकर तालकटोरा तक पहुंचेगी। इस दौरान लोग माता के दर्शन कर सकेंगे।

रास्थानी रंग में रंग जाते विदेशी मेहमान
जयपुर की सुशीला शर्मा ने बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए तीज माता का व्रत करते है। चार-पांच दिन पहले से ही तीज की तैयारियां शुरू कर दी। कल्पना ने बताया कि तीज के मौके पर सिटी पैलेस में कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है। जयपुर की महिलाओं के साथ ही विदेशी महिलाएं भी मेहंदी लगवाती है और राजस्थानी रंग में रंगी नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *