बीकानेर। टैक्सी चालक द्वारा तेज आवाज में स्पीकर बजाकर दुसरों को परेशान करने के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। जेएनवीसी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान वल्लभ गार्डन के पास पहुंची तो देख एक टैक्सी चालक तेज आवाज में टैक्सी में गाने बजा रहा था उससे आगे स्कूल से निकला जिससे पढऩे वाले विद्यार्थियों को पढाई में काफी व्यवधान पड़ा। जब पुलिस ने उसको मना किया तो वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया टैक्सी चालक उम्मेदाराम पुत्र किशनाराम नाई निवासी वल्लभ गार्डन की टैक्सी को भी जब्त कर कर उसमें से स्पीकर व अन्य सामग्री जब्त की है। इसी तरह से सिथैसि ंस क्लासेज के आगे भरत राणा पुत्र श्रीराम राणा अपनी टैक्सी में तेज आवाज में गाने बजाकर बच्चों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने उस व टैक्सी को थाने में लेकर आ गया और टैक्सी को जब्त कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरएनसी के तहत मामला दर्ज किया है।
Related Posts
कलक्टर के प्रयास से पीएम आवास योजना में जिला बीकानेर राज्य में दूसरे स्थान पर
बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम के प्रयासों से सौ दिवसीय कार्य योजना में प्रधानमंत्री…
युवक की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत
श्रीगंगानगर । जिले के रिड़मलसर -32 एमएल मुख्य सड़क के गांव 77 एलएनपी के नजदीक…
ट्रेन के आगे से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना…
