बीकानेर। जिले के देराजसर के नारसीसर गांव की एक विवाहिता के साथ गांव के ही टैक्सी चालक ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने टैक्सी चालक के खिलाफ सैरूणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय पीडि़ता शनिवार सुबह 10 बजे अपने पति और बच्चों के साथ दवाई लेने के लिए सैरूणा जा रही थी। वह अपने गांव के मालसिंह की टैक्सी में बैठ गई। सैरूणा के पास मालसिंह ने डरा-धमका कर पति व बच्चों उतार दिया तथा अज्ञात स्थान पर ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मुझे 16 घंटे तक बंधक बना रखा था। इस दौरान आरोपी मालसिंह ने कई बार दुष्कर्म किया। सोमवार को पति-पत्नी थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
Related Posts
वकील के दफ्तर में चोरी, 20 हजार रुपए नकद व डॉक्यूमेन्ट चुराए
अजमेर के कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक एडवोकेट के ऑफिस में चोरी…
कोटगेट थाना क्षेत्र में मिली लाश, मचा हडक़ंप
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार औद्योगिक में एक युवक की लाश मिलने से एकबारगी…
त्यौहारी सीजन को देखते हुए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 14 से
बीकानेर। त्यौहार के मौसम में मिलावटी मिठाई व अन्य उत्पाद बड़ी तादाद में बिकने की…
