भामाशाह के सहयोग से स्कूली विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

भामाशाह

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगागेट में हुआ आयोजन।

बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगागेट में आज कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों को भामाशाहों की ओर से स्वेटर वितरण किये गए।

भामाशाह पूनमचंद सुथार के सहयोग से कक्षा 1 से 12वीं तक के 200 बच्चों को स्वेटर वितरण किये गए। नए स्वेटर मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर शाला प्राचार्य द्रोपदी ढालिया, शाला के शिक्षक मंगलचंद आचार्य, अशोक व्यास, अशोक आचार्य, ओमप्रकाश आचार्य, विनोद चारण सहित अन्य शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर भामाशाह पूनमचंद सुथार ने बताया कि श्रवण गोदारा की प्रेरणा से आज बच्चों को सर्दी से बचने के लिए स्वेटर वितरण किए गए हैं। आगे भी इस तरह से स्कूली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्राचार्य द्रोपदी ढालिया ने भामाशाह का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *