बीकानेर। स्वाइन फ्लू के रोगी जिले में लगातार पॉजीटिव आ रहे है जिले के आसपास के जिलों से भी अब रोगी बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रोजाना भर्ती हो रहे है। बीती रात्री को श्रीगांगनगर निवासी एक युवक को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने पर उसको संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीबीएम अधीक्षक पी.के.बैरवाल ने बताया कि शनिवार रात्रि तक अस्पताल में चार लोग स्वाइन पॉजिटिव भर्ती हुए जिसमें से एक की देर रात को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर निवासी रणवीर पुत्र आसूराम व एक महिला डॉक्टर सुनीता का सैंपल पीबीएम लाया गया जहां दोनों की स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया इस पर दोनों को भर्ती कर लिया गया था लेकिन रणवीर पुत्र आसूराम शनिवार देर रात्रि को इलाज के दौरान मौत हो गई।
Related Posts
डॉलर-पासपोर्ट चुराने का आरोप
बीकानेर। जेएनवीसी थानान्तर्गत धोखाधड़ी व चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली…
बुरी खबर: एक ही परिवार के चार ने आत्महत्या का प्रयास किया, तीन की मौत, एक गंभीर
Bikaner : परिवार के 04 में से 03 की मौत, भट्टडों के चौक का निवासी…
गर्मी में कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों को पिला रहे शर्बत
बीकानेर। सनातन संस्कार संस्थान ओर आपणी हथाई सेवा समिति मुरलीधर कॉलोनी की ओर से तपती गर्मी…
