बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ तहसील में एक कबूतर ने सनसनी फैला दी है। जिसके पंखों पर लिखे संदेश व पैर में बंधे छल्ले ने संदेह के हालात पैदा कर दिये है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कबूतर को कब्जे में लिया और गुप्तचर एजेन्सी को इसकी सूचना दे दी है। थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल ने बताया कि तहसील के मोतीगढ़ गांव में हाजी जमाल खां के घर मिले इस संदिग्ध कबूतर के पंखों पर चारणपुर से लाहौर तक की दूरी का जिक्र किया गया है। इसके पंखों पर लगी मुहर में चारणपुर से लाहौर की दूरी 225 किमी व कई शहरों के नाम उकेरे गये है। साथ ही पैरों में बंधा छल्ला भी कुछ कहानी बयां कर रहा है। फिलहाल मामले की सूचना बीएसएफ और सुरक्षा एजेन्सी के अधिकारी को दे दी गई है और संदिग्ध कबूतर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी मिली है कि ऐसे संदिग्ध कबूतर होने की जानकारी जमाल खां ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। ऐसी कवायद लगाई जा रही है कि पाक से यह कबूतर बीकानेर जिले की सीमाओं में छोड़ा गया है।
Related Posts
नर्सिंगकर्मी से अस्पताल में दुष्कर्म: कंपाउंडर ने अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, डॉक्टर के चैंबर में किया दुष्कर्म; बदनाम करने की धमकी भी दी
जयपुर में बड़े अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने एक नर्सिगकर्मी से दुष्कर्म किए जाने…
फायरिंग केस का हो सकता है आज खुलासा
देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक पखवाड़े के करीब बीकानेर…
चोरों ने मचाया आंतक फिर बंद घर में किया हाथ साफ
बीकानेर। चोर और पुलिस का खेल लगता है अब चोली दामन का खेल हो गया…
