पीएम मोदी की जनसभा से पहले सुधांशु ने किया भूमि पूजन

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 3 मई को बीकानेर यात्रा को लेकर शनिवार को स्थानीय सार्दुल क्लब मैदान में भूमि पूजन का आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी अशोक भाटी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में होने वाली आम सभा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

पुजारी बाबा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना ओर मंत्रोचारण के साथ राजस्थान लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, जिला प्रभारी नन्दकिशोर सोलंकी, सुमन जैन, मेयर नारायण चोपड़ा, मीना आसोपा, पबुदान सिंह, ओम सोनगरा, चम्पालाल गेदर, सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *