कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा : बोले- परीक्षा के 2 महीने बचे, लेकिन अब तक जारी नहीं हुआ सिलेबस

जयपुर, राजस्थान में 11 सितंबर को 460 पदों के लिए लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा में प्रदेश भर के साथ हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। लेकिन परीक्षा से 2 महीने पहले तक भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी नहीं किया है। जिसको लेकर अब छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। राजस्थान लाइब्रेरियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कनावरिया ने बताया कि भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही जो सिलेबस जारी किया गया। उसमें काफी गलतियां थी। जिसके बाद बोर्ड के अध्यक्ष ने गलतियों में सुधार के साथ विस्तृत सिलेबस जारी करने की बात भी कही थी। लेकिन लगभग 1 महीने का वक्त बीत गया है। अब तक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी नहीं किया गया। प्रदेशभर में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हमें अब तक यह पता चल पा रहा कि इस बार के सिलेबस में क्या आएगा और क्या नहीं आएगा। ऐसे में कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगर समय रहते भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी नहीं किया। तो मजबूरन हमें तैयारी छोड़ विरोध का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती परीक्षा के सिलेबस में कुछ संशोधन है। जिन्हें दुरुस्त कर जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस को जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन के 460 पदों के लिए 7 जून से लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू किए गए थे। 25 जून तक चली भर्ती परीक्षा में लगभग 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-10 के अनुसार 44 हजार रुपए से लेकर 69 हजार 200 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *