बीकानेर, अबेकस ओल इंडिया टैलेंट सर्च इवेंट लिमिटेड किलापुर (महाराष्ट्र) द्वारा आयोजित ओपन नेशनल स्तर अबेकस (अर्थमेटिकल मैथ्स) प्रतियोगिता में प्रथमेश व्यास S/o गजेन्द्र व्यास व आयुष गहलोतS/o मुकेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रियंका सैन D/o अरविंद, दिव्या पारीक D/o कैलाश पारीक, नव्या पारीक S/o सिद्धार्थ पारीक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही कृतिका सैन D/o अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मनस्वी D/o श्याम सुन्दर , यशवर्धन पारीक S/o नमामी शंकर पारीक ने सांत्वना पुरस्कार लिया व साहित्य अग्निहोत्री S/o वीरेंद्र तिवारी ने इस प्रतियगिता में भाग लिया।

अबेकस एकेडमी बीकानेर के डायरेक्टर लाल सिंह और संतोष राजपूत ने बताया कि 30th OPEN NATIONAL ABACUS, COMPETITIONमें बच्चो ने अलग-अलग श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल करके इस क्षेत्र का नाम रोशन किया। अबेकस एकेडमी बीकानेर द्वारा आयोजत विद्यार्थी सम्मान समरोह में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट की जिसमे सभी अभिभावक व विद्यार्थी मोजूद थे तथा व्यास क्लासेज के डायरेक्ट राजेश व्यास ने अपने विचारों के माध्यम से बच्चो को लाभान्वित किया।